Shri Ramayan Manka – Part 1

रघुपति राघव राजाराम,
पतितपावन सीताराम |
जय रघुनन्दन जय घनश्याम,
पतितपावन सीताराम | |

भीड़ पड़ी जब भक्त पुकारे,
दूर करो प्रभु दु:ख हमारे |
दशरथ के घर जन्मे राम,
पतितपावन सीताराम | |1 | |

विश्वामित्र मुनीश्वर आये,
दशरथ भूप से वचन सुनाये |
संग में भेजे लक्ष्मण राम,
पतितपावन सीताराम | |2 | |

वन में जाए ताड़का मारी,
चरण छुआए अहिल्या तारी |
ऋषियों के दु:ख हरते राम,
पतितपावन सीताराम | |3 | |

जनक पुरी रघुनन्दन आए,
नगर निवासी दर्शन पाए |
सीता के मन भाए राम,
पतितपावन सीताराम | |4 | |

रघुनन्दन ने धनुष चढ़ाया,
सब राजो का मान घटाया |
सीता ने वर पाए राम,
पतितपावन सीताराम | |5 | |

परशुराम क्रोधित हो आये,
दुष्ट भूप मन में हरषाये |
जनक राय ने किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम | |6 | |

बोले लखन सुनो मुनि ग्यानी,
संत नहीं होते अभिमानी |
मीठी वाणी बोले राम,
पतितपावन सीताराम | |7 | |

लक्ष्मण वचन ध्यान मत दीजो,
जो कुछ दण्ड दास हो को दीजो |
धनुष तोडय्या मैं हूँ राम,
पतितपावन सीताराम | |8 | |

लेकर के यह धनुष चढ़ाओ,
अपनी शक्ति मुझे दिखलाओ |
छूवत चाप चढ़ाये राम,
पतितपावन सीताराम | |9 | |

हुई उर्मिला लखन की नारी,
श्रुतिकीर्ति रिपुसूदन प्यारी |
हुई माण्डवी भरत के बाम,
पतितपावन सीताराम | |10 | |

अवधपुरी रघुनन्दन आये,
घर-घर नारी मंगल गाये |
बारह वर्ष बिताये राम,
पतितपावन सीताराम | |11 | |

गुरु वशिष्ठ से आज्ञा लीनी,
राज तिलक तैयारी कीनी |
कल को होंगे राजा राम,
पतितपावन सीताराम | |12 | |

कुटिल मंथरा ने बहकाई,
कैकई ने यह बात सुनाई |
दे दो मेरे दो वरदान,
पतितपावन सीताराम | |13 | |

मेरी विनती तुम सुन लीजो,
भरत पुत्र को गद्दी दीजो |
होत प्रात वन भेजो राम,
पतितपावन सीताराम | |14 | |

धरनी गिरे भूप तत्काला,
लागा दिल में सूल विशाला |
तब सुमन्त बुलवाये राम,
पतितपावन सीताराम | |15 | |

राम पिता को शीश नवाये,
मुख से वचन कहा नहीं जाये |
कैकई वचन सुनायो राम,
पतितपावन सीताराम | |16 | |

राजा के तुम प्राण प्यारे,
इनके दु:ख हरोगे सारे |
अब तुम वन में जाओ राम,
पतितपावन सीताराम | |17 | |

वन में चौदह वर्ष बिताओ,
रघुकुल रीति-नीति अपनाओ |
तपसी वेष बनाओ राम,
पतितपावन सीताराम | |18 | |

सुनत वचन राघव हरषाये,
माता जी के मंदिर आये |
चरण कमल में किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम | |19 | |

माता जी मैं तो वन जाऊं,
चौदह वर्ष बाद फिर आऊं |
चरण कमल देखूं सुख धाम,
पतितपावन सीताराम | |20 | |

सुनी शूल सम जब यह बानी,
भू पर गिरी कौशल्या रानी |
धीरज बंधा रहे श्रीराम,
पतितपावन सीताराम | |21 | |

सीताजी जब यह सुन पाई,
रंग महल से नीचे आई |
कौशल्या को किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम | |22 | |

मेरी चूक क्षमा कर दीजो,
वन जाने की आज्ञा दीजो |
सीता को समझाते राम |
पतितपावन सीताराम | |23 | |

मेरी सीख सिया सुन लीजो,
सास ससुर की सेवा कीजो |
मुझको भी होगा विश्राम,
पतितपावन सीताराम | |24 | |

To be continued…